खांसी खुद रोग नहीं है,यह एक सामान्य बीमारी है।यह अत्यंत पीड़ा दायक भी हो सकती है। यह किसी को भी हो सकती है। खासकर यह मौसम में बदलाव के कारण होती है।वायु नली में जलन,अधिक बलगम बनने से, ठंडी हवा लगने से भी हो सकती है। धुंआ-धुल आदि में रहने काम करने से स्नायु में गड़बड़ी होने से खांसी होती है।यह हमेशा गले और फेफड़ों के विकारों से उत्पन्न होती है इसके साथ-साथ गले में खराश और दर्द भी महसूस होता है।आप आसानी से खांसी का घरेलू उपाय घर पर ही रहकर कर सकते हैं।आईए जानते हैं खांसी के कारण, लक्षण,और घरेलू उपाय क्या है।
ReadMore:मौसमी बीमारी से सावधान
1.एक्यूट खांसी-एक्यूट खांसी सामान्यतः 2 सप्ताह तक रहती है बाद में यह अपने आप ठीक हो जाती है।
2.सबऐक्यूट- यह खांसी इस तरह की खांसी आपको 1 से 2 महीने तक रह सकती है।
3.क्रॉनिक खांसी- यह लंबे समय तक रह सकती है,लेकिन यह खतरनाक भी हो सकती है।इस तरह की खांसी के लिए आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।
खांसी के लक्षण
सूखी खांसी होने पर बलगम नहीं आता है या बहुत खांसने पर जरा सा बलगम आता है इसके अलावा आपको और भी लक्षण देखने को मिल सकते हैं जैसे-
•बलगम आना
•छाती में जकड़न महसूस होना
•गले में खराश
•बुखार
•सिर दर्द
•नाक बहना
•खांसी
•स्वास नाली सूजन
•सांस लेने में दिक्कत आदि।
खांसी के घरेलू उपाय
•मौसमी के रस में आधा भाग गर्म पानी मिला दीजिए इसके साथ जरा सा सोंठ मिलाकर इसको पीने से खांसी में आराम मिलता है
•पिसा हुआ आंवला एक चम्मच, एक चम्मच शहद में मिलाकर दो बार चाटने से खांसी ठीक हो सकती है
•60 ग्राम सरसों के तेल में लहसुन की एक गांठ को साफ करके उसे पका कर रख ले इसके तेल से सीने व गले पर मालिश करें इससे भी खांसी ठीक हो सकती है
•लहसुन मुनक्का के साथ दिन में तीन बार खायें।
•देसी घी में सेंधा नमक मिलाकर छाती पर मले
•एक कप दूध में चार-पांच पीसी हुई काली मिर्च डालकर उबाले वह गरम गरम इसका सेवन करें खांसी दूर होगी।
•पिसा हुआ आंवला एक चम्मच, एक चम्मच शहद में मिलाकर दो बार चाटने से खांसी ठीक हो सकती है डालकर चाय पीना चाहिए इससे खांसी,जुकाम वह सर्दी के रोगों में फायदा होता है
•काली मिर्च,अदरक, तुलसी के पत्ते लौंग डालकर चाय पीना चाहिए इससे खांसी,जुकाम वह सर्दी के रोगों में फायदा होता है।
•हल्दी की गांठ मुंह में रखकर चूसते रहने से दोनों तरह की खांसी में राहत मिलती है। •15 तुलसी के पत्ते,9 काली मिर्च इन दोनों की चाय बनाकर पीने से खांसी जुखाम बुखार कफ,बिकार आदि रोग दूर हो जाते हैं।
•थोड़ा सा पानी गर्म करके उसमें एक चुटकी हल्दी और नमक डालकर दिन में दो-तीन बार पीने से खांसी में राहत मिलेगी।
•तुलसी का सुखा चूर्ण शहर में मिलाकर चाटने से खांसी में आराम मिलता है।
•भाप लेने से भी खांसी में राहत मिलती है।यह वायु मार्ग को साफ करके हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करता है,जिससे खांसी में आराम मिलता हैं।
सारांश
खांसी एक सामान्य बीमारी है, पर इस पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है।आप घर पर ही रहकर खांसी को ठीक कर सकते हैं। खांसी होने से गले में खराश,दर्द छाती में जकड़न महसूस होती है,खांसी ले सांस लेने में दिक्कत होती है।ज्यादा संक्रमण होने से खांसी आपको परेशान कर सकती है।ज्यादा दिनों तक खांसी रहना ठीक नहीं है यह गंभीर बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं।तो दोस्तों आपको हमने बताया खांसी के घरेलू उपाय के बारे में उसके लक्षण, कारण और घरेलू उपाय क्या है। मुझे पूर्ण विश्वास है दोस्तों आपको यह ब्लॉक अच्छा लगा होगा।आपको इस ब्लॉक में खांसी के बारे में जाना कैसे आप घर पर ही रहकर खांसी का इलाज कर सकते हैं।आप अपने दोस्तों को शेयर करें जिससे औरों को भी यह जानकारी प्राप्त हो सके I
Disclaimer
उपरोक्त जानकारी आपके संदर्भ में दी गई है।खांसी के गंभीर लक्षण होने पर आपको अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर ले।
